Jaunpur News : हरे पेड़ों को काटकर ले जा रहे ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के नत्थनपुर (सैदनपुर) गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को नीम सहित अन्य हरे पेड़ों की कटाई करके ट्रैक्टर पर लादकर ले जा रहे चालक को घेरकर पकड़ लिया और लकड़ी सहित चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।

मौके पर पहुंचे सिपाही चंदन तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी ने ग्रामीणों को वन माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए लकड़ी से लदा ट्रैक्टर तथा चालक को थाने ले आये। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों वन माफिया सक्रिय है। वन माफिया आये दिन नीम, आम, शीशम सहित अन्य कई हरे पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से कर रहे हैं। हरे पेड़ों की कटाई की सूचना हम लोगों द्वारा कई बार वन विभाग के अधिकारियों सहित थाने पर दिया गया परन्तु वन माफियाओं के विरुद्ध आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















