Jaunpur News : विद्युत कटौती से किसान हलकान, जिम्मेदार मौन

Jaunpur News : विद्युत कटौती से किसान हलकान, जिम्मेदार मौन

धान की रोपाई को लेकर किसान बारिश का इंतजार करने को मजबूर
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। किसानों के बेहतरी व उनके आय को दुगना करने के लिए लाखों करोड़ों रूपये खर्च कर उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक करोड़ों रुपए विद्युत विभाग पर खर्च किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि किसानों के लिए सिंचाई के अनुकूल परिस्थिति बने रहें पर कुछ जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सरकार के इस प्रयास पर पानी फिरता दिख रहा है, क्योंकि धान की रोपाई का समय हो गया है।

इस वक्त किसानों के खेतों के लिए काफी मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है परंतु शासन द्वारा किसानों को 5-7 घंटे भी बिजली मुहैया नहीं कराई जा रही है। केराकत क्षेत्र के लगभग सभी ग्रामीण क्षेत्रों का यही हाल है। दिशापुर (बजरंगनगर) फीडर, खड़हर डगरा, नई बाजार फीडर, अमिहित, सेनापुर की स्थिति तो और भी दयनीय है। इस फीडरों पर हजारों छोटे बड़े किसान निर्भर है। अकेले बजरंगनगर दिशापुर फीडर से 64 गांव जुड़े है जिससे काफी किसान प्रभावित होते हैं। वहीं ब्रहामनपुर फीडर के 78 ग्राम जिनमे किसानों की काफी संख्या निर्भित है। इन फीडरों नें विद्युत के न आने के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। इन फीडरों से विधुत दिया तो जा रहा है परंतु किसान को पम्प से खेत मे पानी पहुचने के पहले ही विधुत कट जा रही है। इससे खेंतों में भरपूर पानी तो छोड़िए पानी ही पहुच नही पा रहा है। सरकुलर के बावजूद बिजली नियमित रूप से न देने वाले कर्मचारी, अधिकारी या बड़े-बड़े वादे करके जनता को भूलने वाले जनप्रतिनिधि का ध्यान कब किसान की तरफ आयेगी, यह बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat