Jaunpur News : निरीक्षणः जलालपुर ब्लाक में एकाउण्टेड समेत 5 कर्मचारी मिले अनुपस्थित
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक प्रमुख बदामा देवी ने ब्लाक का औचक निरीक्षण किया जहां अकाउंटेड समेत पांच कर्मचारियों अनुपस्थित मिले। इस दौरान वहां काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। जानकारी के अनुसार प्रमुख बदामा देवी ने सुबह 10 बजे ब्लाक का औचक निरीक्षण कीं जहां अनुपस्थित मिले कर्मियों के बाबत उन्होंने कहा कि जिस तरह से कर्मचारी वर्तमान में योगी सरकार की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। यह मुझे बर्दाश्त नहीं होगा।

उन्होंने समस्त ब्लाक में अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुसार यदि कोई कर्मचारी ब्लाक पर समय पर उपस्थित नहीं होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने पूर्व में लंबित कार्य के संदर्भ में अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जल्द से जल्द क्षेत्र पंचायत के संदर्भ में मीटिंग करके शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचाने का काम करें जिसे वर्तमान में योगी सरकार की मंशा पूर्ण हो सके। योजनाओं से आम जनमानस लाभान्वित हो। इस अवसर पर जलालपुर ब्लाक से रत्नेश सिंह, एडीओ पंचायत राकेश उपाध्याय, बीएमएम के कर्मचारी राहुल सिंह, संतोष सिंह, संगीता मौर्य समेत ब्लाक के उपस्थित कर्मचारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















