Jaunpur News : नामांकन मेला व पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन
धीरज सोनी
मुफ्तीगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भोगी पट्टी प्राथमिक विद्यालय पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी मुफ्तीगंज नीरज श्रीवास्तव के गरिमामय उपस्थिति में प्राथमिक विद्यालय भोगीपट्टी गाँव मे नामांकन मेले का आयोजन हुआ।

नामांकन मेले में बेसिक शिक्षा अधिकारी भोगीपट्टी प्राथमिक विद्यालय व कन्हौली प्राथमिक विद्यालय 30 बच्चों का नामांकन किया गया। प्राथमिक विद्यालय भोगीपट्टी में स्मार्ट क्लास एव लाइब्रेरी का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अजय राय, सहायक अध्यापक पुष्पा यादव, सहायक अध्यापक विपिन राय, ज्योति कनौजिया, ममता पाठक, सतीश पाठक, रामकृपाल यादव, रामदुलार यादव, सिद्धार्थ सिंह, रामसिंह राव, शशि राय, विकास सिंह, रवि प्रताप राहुल, अखिलेश यादव, आशीष सिंह, हरिओम सहाय, ममता गुप्ता, कविता, शिल्पी पाठक, प्रियंका सिंह, निशा सिंह, अजय राय, विपिन राय, कामाख्या राय, मनोज सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















