हादसे में चार की हुई मौत, तीन दर्जन से अधिक लोग हुये घायल
मुख्यमंत्री ने की मृतक आश्रितों को दो-दो लाख रूपये देने की घोषणा
जयेश बादल
ललितपुर। जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर बस के खाई में गिरने से काल के गाल में समाए यात्रियों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों ने घर ले जाकर उनका अंतिम संस्कार किया।

मौत की यह खबर सुनते ही परिवारों के साथ साथ गांव में ही शोक की लहर दौड़ पड़ी थी और दुर्घटना के बाद मृतकों के और घायलों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे थे जहां मौजूद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने उनकी भरपूर मदद की और मृतकों एवं घायलों से मिलवाने में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 5 बजे जिला मुख्यालय से चलकर महरौनी की तरफ जा रही एक बस सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय पालिटेक्निक से आगे पड़ौरिया बाग के पास एक बाइक को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे करीब 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी थी। इस सड़क दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्रियों के मरने की सूचना प्राप्त हुई थी एवं 3 दर्जन से अधिक लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना प्राप्त हुई थी।
इसके बाद आनन-फानन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हुए एवं स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया जिसमें डाक्टरी परीक्षण के बाद 4 यात्रियों की मौत होने की पुष्टि हुई एवं करीब 3 दर्जन यात्रियों के गंभीर घायल होने की भी पुष्टि हुई थी जिस की सूची भी सार्वजनिक कर दी गई है। समाचारों के माध्यम से जब उक्त मामला प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा तो उन्होंने बस बस हादसे पर गंभीर दुख जताते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की एवं दुर्घटना में सभी मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की एवं घायलों को समुचित इलाज मुहैया कराने की भी आदेश दिए थे। मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से चलकर महरौनी की ओर जा रही कौशिक बस क्रमांक यूपी 81/बीटी 2677 महरौनी रोड़ पर पालीटेक्निक के आगे पडौरिया बाग के निकट एक बाइक चालक को बचाने के चक्कर में करीब 10 फीट नीचे खाई में गिर गई थी। इस दुर्घटना में जिला प्रशासन व स्वास्थ विभाग द्वारा 4 यात्रियों की मौत की पुष्टि की गई थी एवं करीब तीन दर्जन महिलाओं बच्चों और पुरुषों के घायल होने की पुष्टि की गई थी।
दुर्घटना के बाद डीएम आलोक सिंह और एसपी निखिल पाठक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे और उसके बाद देर रात करीब 10 बजे जिलाधिकारी घायलों का हाल जानने जिला चिकित्सालय पहुंची थे जहां उन्होंने भी 4 यात्रियों के मरने की खबर को पुष्ट किया था। इसके साथ यह मामला जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आया तो उन्होंने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपयों की आर्थिक मदद देने की घोषणा कर दी थी एवं दुर्घटना पर शोक संवेदना भी व्यक्त की थी। इस दुर्घटना में काल के गाल में समाए 4 यात्रियों के परिजनों का तांता जिला मुख्यालय के पोस्टमार्टम हाउस पर लगा रहा जहां गमगीन माहौल देखा गया। साथ ही उनके गांव में भी माहौल गमगीन रहा और पोस्टमार्टम के बाद देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















