Jaunpur News : अज्ञात कारणों से लगी आग से सब कुछ स्वाहा
अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के कस्बे में स्थित आटो गैरेज की दुकान में शनिवार रात्रि लगभग 1 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।

आग की गति इतनी तेज थी कि बाजारवासियों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, मगर आग पर काबू पाया नहीं जा सका, तब तक मौके पर पहुंची 102 नंबर पुलिस फायर ब्रिगेड को फोन करके बुलाया तब जाकर आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया था, आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















