Jaunpur News : जमीनी विवाद में सगे भाइयों में हुई मारपीट, एक की गयी जान
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में मारपीट में घायल एक भाई की बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी कमलेश कुमार यादव ने तहरीर दिया कि सोमवार की शाम लगभग 4 बजे आपसी बात को लेकर परिवार के ही बसंत लाल यादव, कामता प्रसाद यादव, जय बहादुर यादव, सत्य प्रकाश, विमलेश यादव व अखिलेश यादव एक राय होकर मेरे पिता राम लखन यादव (70) को गाली-गलौज देते हुए लाठी डंडा व गड़ासे से बुरी तरह मारे पीटे जिससे उनके सिर में बुरी तरह चोट लगने के साथ उनका हाथ पैर टूट गया। बेहोशी हालात में इलाज हेतु जिला अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया जहां देर रात इजाल के दौरान उनकी मौत हो गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















