Jaunpur News : शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान स्वाहा
अमित कुमार गुप्ता
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बजरंगनगर चौकी अंतर्गत सेनापुर रोड पर अमोली प्रिंटिंग एंड रेडिमेंट कपड़ा की दुकान में बीती रात शार्ट सर्किट से आग लग जाने से करीब 2 लाख का सामान जलकर खाक हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशन कुमार पुत्र रामाश्रय राम अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए बजरंगनगर सेनापुर रोड पर स्थित उक्त दुकान खोलकर जीविका चलाते हैं।

रोज की भांति दुकान बंद कर के अपने घर अवहदपुर चले गये। आधी रात करीब 11 बजे दुकान में लगी बिजली के तार में शार्ट सर्किट हो जाने से आग लग गई। दुकान से धुंआ निकलते देख आस पास के लोगो को आग लगने का अंदेशा हुआ तो रोशन कुमार को टेलीफोनिक वार्ता कर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन में दुकान पर पहुंच दुकान का शटर खोला गया तो दुकान में रखा लैपटाप, प्रिंट मशीन, कपड़ा प्रिंट मशीन, जींस व टीशर्ट जलकर खाक हुए समान को देखकर पैरों तले से जमीन खिसक गई। सुबह हल्का लेखपाल को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने जांच पड़ताल किये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















