Jaunpur News : शाहगंज में विद्युत विभाग की टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। अधिशासी अभियंता रामनरेश के निर्देशन में विद्युत विभाग शाहगंज की टीम ने क्षेत्र के उसर गांव में सघन चेकिंग अभियान चलाकर विद्युत उपभोक्ताओं से बकाया रकम की 8 लाख रुपए की वसूली कर राजस्व का लाभ पहुंचाया। पैसा न जमा करने पर 55 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन को काट दिया। वहीं पर 102 लोगों ने पंजीयन कराकर एकमुश्त समाधान योजना के तहत छूट का लाभ उठाया। टीम में उपखंड अधिकारी रोशन जमीर, अवर अभियंता भानु प्रताप, राजकुमार सिंह, मुन्ना सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















