Jaunpur News : जमीनी विवाद में दबंगों ने महिलाओं सहित चार को किया घायल
विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद में दबंगों ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रामरथी पाल के घर के सामने की जमीन को इंद्रकुमार राजभर बहुत दिनों से कब्जा करने का प्रयास करता रहा। इसे लेकर कई बार झगड़ा हो चुका है।
गुरुवार को अचानक इंद्रकुमार राजभर उसी जमीन पर खूंटा गाड़ने लगा। जब रामरथी पाल ने जब मना किया तब इंद्रकुमार राजभर व उसके परिवार के लोगों ने लाठी डंडे से रामरथी तथा उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में रामरथी पाल 56 वर्ष, उसकी पत्नी आशा देवी 53 वर्ष, पुत्री वंदना 23 वर्ष तथा भाई रामधनी पाल घायल हो गये। गांव के लोगों ने किसी प्रकार मामले को शांत कराया। घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। रामधनी की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी घर से फरार हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















