JAUNPUR NEWS : 11 कुण्डीय श्री महाविद्या महायज्ञ में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़
अजय पाण्डेय
जौनपुर। ११ कुण्डीय श्री महाविद्या स्तोत्रम महायज्ञ एवं श्री रामकथा में सभी माताएं एवं बहनें पहुंचकर यज्ञ में अपनी सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करके रामकथा पंडाल की शोभायान कर रही हैं। यज्ञ से हर तरह धन, धान्य, स्वास्थ शरीर से लाभान्वित हो रहे हैं। महाविद्या स्त्रोतमहा यज्ञ इस ब्रह्माण्ड की सबसे बड़ी पूजा मानी जाती है। मंत्रों के श्रवण मात्र से ही मनुष्य के सभी पाप और तमाम तरह के बाधाए नष्ट हो जाते हैं।
प्रतिदिन प्रातः ८ से १० हवन और शाम को ३ बजे से ६ बजे तक रामकथा चल रही जिसका पूर्णाहुति १८ दिसंबर को विशाल भंडारे के साथ होगा। कार्यक्रम आयोजक तिवारी परिवार डीसी पहुंचे और पुण्य लाभ ग्रहण किये। उक्त कार्यक्रम यज्ञाचार्य क्रोधानन्द जी महराज अयोध्या, कथा वाचक शान्तानन्द जी महाराज ऋषिकेश धाम एवं कर्मयोगी बाबा परमहंस स्वामी जी द्वारा हो रहा है। मां शीतलेश्वरी धाम चमनौली, डमरुआं में आयोजित कार्यक्रम श्री कर्मयोगी बाबा परमहंस स्वामी जी द्वारा आयोजित कलश शोभायात्रा के साथ हवन कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











