HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : अधिवक्ता समिति चुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिया शुरु

JAUNPUR NEWS : अधिवक्ता समिति चुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिया शुरु

JAUNPUR NEWS : अधिवक्ता समिति चुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिया शुरु

अध्यक्ष व महामंत्री के लिये 3—3 ने किया नामांकन
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। अधिवक्ता समिति चुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को शुरु हुई। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी पदों के लिये कुल 20 नामांकन पत्र दाखिल हुये। अध्यक्ष पद के लिये प्रेम बिहारी यादव, राम आसरे द्विवेदी, रघुनाथ प्रसाद महामंत्री पद पर वेद प्रकाश श्रीवास्तव, बनवारी राम मौर्य, नन्द लाल यादव ने नामांकन किया।

इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जय प्रकाश दूबे, उपाध्यक्ष पद पर अनुराग सिन्हा, जितेंद्र प्रताप यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रकाशन राजेश पटेल, संयुक्त सचिव पुस्तकालय कमलाकान्त यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन सन्तोष यादव, आय-व्यय निरीक्षक हरी लाल सरोज, कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से कम पद पर अतुल श्रीवास्तव, प्रभाकर दूबे, रमाशंकर पटेल ने नामांकन किया। एलर्स कमेटी/चुनाव समिति के सदस्य दिनेश चंद्र सिन्हा, केदारनाथ यादव, आरपी सिंह, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव की देख—रेख में नामांकन प्रक्रिया शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। चुनाव समिति ने बताया कि शनिवार को भी 11 से 3 बजे तक नामांकन होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read