Homeबिहारअंतिम समय में चुनाव मैदान से हटी जेबा, शबनम को दिया समर्थन

अंतिम समय में चुनाव मैदान से हटी जेबा, शबनम को दिया समर्थन

अंतिम समय में चुनाव मैदान से हटी जेबा, शबनम को दिया समर्थन

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। नगर परिषद चुनाव प्रचार का शोर थमने से पूर्व बिनोद यादव ने वोटों के विखराव को रोकने के लिए महत्वपूर्ण चुनावी ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के तहत कई मुस्लिम नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर बैठक आयोजित की। प्रदेश स्तर तक अपनी पहचान कायम करने वाले जिला उपाध्यक्ष प्रिन्स तमन्ना के आवास पर यह बैठक शुरू हुई जिसमें घण्टो मंथन के बाद मुस्लिम वोटों के विखराव रोकने हेतु सहमति प्रदान की गई। इस संदर्भ में प्रिंस तमन्ना ने कहा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के कई मुस्लिम उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिससे मुस्लिम समुदाय को कोई फायदा नहीं होने वाला है।

उन्होंने बताया कि हमारे नेता राजबल्लभ प्रसाद ने विकट परिस्थिति में भी मुख्य पार्षद पद के लिए अल्पसंख्यक उम्मीदवार को मैदान में उतारा है इसलिए हम सबों के हित के लिए जरुरी है कि हम सभी एकजुट होकर राजबल्लभ प्रसाद की विचारधारा को मजबूत करें। इस संदर्भ में मुख्य पार्षद प्रत्यासी जेबा नाज ने नरगिस शबनम को अपना समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने नरगिस शबनम के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि नवादा नगर परिषद में 20 वर्षो से एक व्यक्ति का कब्जा रहा है जिसके कारण यहां भ्रष्टाचार का सिलसिला लगातार जारी है।

हमने भ्रष्टाचार के इसी सिलसिला को तोड़ने और क्षेत्र के चहुमुखी विकास की गति तीव्र करने के लिए अपने उम्मीदवारी की क़ुर्बानी दी है ताकि आदरणीय राजबल्लभ प्रसाद के भ्रष्टाचार विरोधी मुहीम को बल मिल सके। तकनीकी रूप से ये उम्मीदवार बने रहेंगे किन्तु अब उनका प्रचार नरगिस शबनम के लिए ही होगा। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुमारी, उपाध्यक्ष निशा कुमारी, प्रखण्ड प्रमुख सरिता देवी, अध्यक्ष महेंद्र यादव, अनिल प्रसाद सिंह, शशिभूषण शर्मा, योगेन्द्र यादव, सलीम मलिक, संजय यादव, विवेक यादव, शकील अहमद, नटवर अंसारी, डॉ. आबिद हसन, अफजल खान, हसन इमाम रिजवी, एजाज अहमद चाँद, सोना खान, पप्पू ईराकी, नीलम परवीन, नजरूल अंसारी, शेरअली खान, सोहराब खान, कमाल सिद्दीकी, ब्रजेंद्र कुशवाहा, सुगन मियां समेत सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read