HomeJaunpurJaunpur News : शार्ट सर्किट से आग लगने से चार बीघा गेहूं...

Jaunpur News : शार्ट सर्किट से आग लगने से चार बीघा गेहूं की फसल खाक

Jaunpur News : शार्ट सर्किट से आग लगने से चार बीघा गेहूं की फसल खाक

पुष्पेन्द्र सिंह
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत डेहरी गांव में मंगलवार को शार्ट सर्किट से आग लग जाने से लगभग चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल की टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने में रही कामयाब। प्राप्त जानकारी के अनुसार डेहरी निवासी किसान मो. हारिस पुत्र हफीजउल्ला, सरफराज पुत्र मकसूद का गांव के पास खेत में गेंहू की पकी हुई फसल खड़ी थी।

एक खेत से दूसरे खेत के बीचों-बीच से बिजली का हाइटेंशन तार खींचा गया था। दोनों खम्भों के बीच ज्यादा अंतराल होने की वजह से गेहूं व तार की दूरी कुछ ही ऊपर थी। हवा की तेज झोके की वजह से दो तार आपस में सट जाने से शार्ट सर्किट हो गई शार्ट सर्किट से निकली चिंगारियो से आग लग गई आग की लपटें खेत में फैल गईं। देखते ही देखते 4 बीघा गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई। भीषण आग देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। प्रधानपति फरहान अहमद ने 101 व केराकत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक लक्षण पर्वत व दमकल की टीम के साथ मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। गनीमत रही कि दमकल की टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया, अन्यथा अन्य खेतों व गावों के अंदर तक आग पहुंच जाती। प्रभारी निरीक्षक ने ग्राम प्रधानपति फरहान अहमद को हिदायत देते हुए बताया कि जितना जल्दी हो सके, उपजिलाधिकारी व बिजली विभाग के कर्मचारियों से मिलकर दोनों खम्भों के बीच में एक खम्भा और लगा लें, अन्यथा ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहेंगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read