HomeJaunpurJaunpur News: शिशु मन्दिर के प्रांगण में हुआ भव्य प्रान्तीय संस्कृति महोत्सव

Jaunpur News: शिशु मन्दिर के प्रांगण में हुआ भव्य प्रान्तीय संस्कृति महोत्सव

  • शिशु मन्दिर के प्रांगण में हुआ भव्य प्रान्तीय संस्कृति महोत्सव

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश द्वारा आयोजित प्रांतीय संस्कृति महोत्सव किया गया। यह आयोजन 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर में बहुत ही भव्य और दिव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित अतिथियों ने मां शारदा के चरणों में दीप प्रज्वलित और पुष्पांर्चन कर किया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जी ने अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका सम्मान कराया। जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक राज बहादुर दीक्षित ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम भैया बहनों के अंदर चरित्र निर्माण के साथ देशभक्ति का भाव जागृत करते हुए उनको अपने भारतीय ज्ञान परंपरा और देश की संस्कृति पर गर्व महसूस हो, ऐसा भाव जागृत करने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम अध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा वरिष्ठ चिकित्सक ने भैया—बहनों से संवाद करते हुए उन्हें शत—प्रतिशत परिणाम पाने के लिए परिश्रम करने हेतु प्रोत्साहित किया। समारोह में संस्कृति और वैदिक गणित प्रश्न मंच की प्रतियोगिता, गणित प्रदर्शन, गणित प्रयोग, गणित पत्र, भाषण
आदि हुई जहां सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर ने संस्कृति महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस पर प्रथम स्थान का पुरस्कार देते हुए जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक राज बहादुर दीक्षित ने आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

 

 

 

 

Must Read