गौराबादशाहपुर प्रथम, प्रयाग द्वितीय, चंदौली आया तृतीय
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवा
जौनपुर। सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर में आयोजित प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर गौराबादशाहपुर प्रथम, प्रयाग द्वितीय, चंदौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में सुल्तानपुर प्रथम, जौनपुर द्वितीय, यमुनापार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में सुल्तानपुर प्रथम, अमेठी द्वितीय, यमुनापार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर बताया गया कि प्रथम स्थान पाने वाले सभी प्रतिभागी आगामी 12 से 14 नवंबर को क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव सुल्तानपुर में भाग लेंगे। इस अवसर पर जिला मंत्री रमाशंकर मिश्र, रामप्यारे यादव, अखिलेश सिंह, पंकज राय, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्त, अमित चौबे, मनोज सिंह, ऋषि श्रीवास्तव, डॉ. रूबी राय, शीशवंश सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतिभागियों में 280 भैया—बहनों ने प्रतिभा किया। लोक नृत्य में अनेक प्रकार के लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए जिसमें गौराबादशाहपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। अन्त में प्रधानाचार्य कमलेश जी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।











