HomeJaunpurJaunpur News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा-2150 ने की श्रद्धांजलि सभा

Jaunpur News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा-2150 ने की श्रद्धांजलि सभा

  • अखिल भारतीय कायस्थ महासभा-2150 ने की श्रद्धांजलि सभा

  • आगामी 11 नवम्बर को होने वाले सारे कार्यक्रम किया निरस्त

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा-2150 ने आर.के. सिन्हा के निधन हो जाने पर श्रद्धांजलि सभा किया जहां उन्हें श्रद्धांजलि देते हुये आगामी 11 नवम्बर को शोभा यात्रा एवं डांडिया कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्व. सिन्हा को श्रद्धांजलि दिया। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जब पहली बार आर.के. सिन्हा जौनपुर आये थे तो उन्हीं के आवास पर आये थे। इतना ही नहीं, चित्रगुप्त धर्मशाला के निर्माण के लिए काफी सहयोग भी किया था।
राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि आर.के. सिन्हा ने ही संगत पंगत की स्थापना करके हमें जौनपुर जिलाध्यक्ष बनाया। प्रदेश महासचिव अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि आर.के. सिन्हा ने कायस्थ समाज के लिए बहुत सारे कार्य किये। प्रदेश उपाध्यक्ष नवनीत श्रीवास्तव ने कहा कि महासभा की स्थापना आर.के. सिन्हा के मार्गदर्शन में हुआ। श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव, जिला महासचिव सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष नीरज कायस्थ, जिला युवाध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, युवा महासचिव राहुल श्रीवास्तव मनीष सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अंत में आगामी 11 नवम्बर को होने वाले शोभा यात्रा और डांडिया कार्यक्रम को निरस्त करने का फैसला लिया गया। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश श्रीवास्तव जिला महासचिव ने किया।

 

 

 

 

Must Read