HomeJaunpurJaunpur News : ककोहिया में चल रहे 3 दिवसीय रामकथा के अंतिम...

Jaunpur News : ककोहिया में चल रहे 3 दिवसीय रामकथा के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Jaunpur News : ककोहिया में चल रहे 3 दिवसीय रामकथा के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ककोहिया स्थित बसंत विद्यापीठ इंटर कालेज में चल रहे 3 दिवसीय रामकथा के तीसरे दिन शनिवार को कथा वाचक प्रकाश चन्द्र विद्यार्थी जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा से ही समूचे विश्व का कल्याण होगा। यह दुखद है कि आज भोगों में उलझा मनुष्य अपने धर्म से विमुख हो रहा है। जीव का भगवान की कथा सुनने का अवसर सौभाग्य से मिलता है। जब प्रभु की कृपा मनुष्य पर होती है तो वह अपने आप मंदिर और सत्संग की ओर खिंचा चला आता है।

उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर श्रीराम की कथा होती है, वहां देवी-देवता और ऋषि-मुनि भी आते हैं। श्रीराम कथा के श्रवण मात्र से ही बेड़ा पार हो जाता है लेकिन मनुष्य को कथा को कानों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। बिना सत्संग के विवेक प्राप्त करना संभव नहीं है। सत्संग एक औषधि है जिससे मानव के सभी कष्ट दूर होते हैं। बिना गुरु का ज्ञान नहीं मिल सकता है। आयोजक प्रेम तिवारी, वीरेन्द्र तिवारी व विद्यालय के प्रबंधक खुशहाल सिंह, प्रधान राम लौटन, प्रमोद सिंह, प्रेमचंद सिंह सहित भारी संख्या में लोगो ने कथावाचक का माल्यार्पण किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read