जौनपुर में होगा भव्य गरबा रास महोत्सव
तेजस टूडे सं.
वैभव वर्मा
जौनपुर। आगामी नवरात्रि को लेकर लगभग हर जगह डांडिया महोत्सव का आयोजन हो रहा है। वहीं जनपद की जानी—मानी संस्था एवं पूर्वांचल की बड़ी महारानी श्री दुर्गा पूजा समिति ओलन्दगंज फल वाली गली के बैनर तले भव्य गरबा रास महोत्सव आयोजन दशहरा के बाद 24 अक्टूबर को सुनिश्चित हुआ है। उक्त महोत्सव में बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेस अप, बेस्ट गरबा करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुये समस्त जनपदवासियों से उक्त महोत्सव में प्रतिभाग करने की अपील किया है।











