HomeJaunpurJaunpur News: आपराधिक मुकदमे में नामजदों को चिन्हित करके कार्यवाही की मांग

Jaunpur News: आपराधिक मुकदमे में नामजदों को चिन्हित करके कार्यवाही की मांग

  • आपराधिक मुकदमे में नामजदों को चिन्हित करके कार्यवाही की मांग

तेजस टूडे सं.
तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की आड़ में कथित रूप से लोगों पर दबाव बनाने, प्रताड़ित करने, रंगदारी वसूलने जैसे आरोपों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेने की मांग प्रशासन से किया है। वरिष्ठ पत्रकारों का कहना है कि कुछ लोग पत्रकारिता के नाम का कथित तौर पर दुरुपयोग कर आमजन पर धौंस जमाने का प्रयास करते हैं। आरोप है कि ऐसे लोगों द्वारा पत्रकारिता की प्रतिष्ठा को प्रभावित करने के साथ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के संवाददाताओं के प्रति भी नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास किया जाता है।

पत्रकारों ने प्रशासन से मांग किया कि आपराधिक मुकदमों में नामजद अथवा वांछित ऐसे व्यक्तियों की निष्पक्ष जांच करके उनकी पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाए तथा यदि आरोप प्रमाणित हों तो कानून के अनुसार न्यायोचित कार्रवाई की जाय। वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता समाज की समस्याओं को सामने लाने और जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम है, इसलिये पत्रकारिता के नाम पर किसी भी व्यक्ति द्वारा कथित रूप से कानून हाथ में लेने या आमजन को भयभीत करने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से यह भी मांग किया कि पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों और वास्तविक पत्रकारों के बीच स्पष्ट अंतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि पत्रकारिता की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा बनी रहे।

 

 

 

 

Must Read