HomeJaunpurJaunpur News : जल जमाव से डेंगू मलेरिया फैलने का अंदेशा, दहशत...

Jaunpur News : जल जमाव से डेंगू मलेरिया फैलने का अंदेशा, दहशत का माहौल

Jaunpur News : जल जमाव से डेंगू मलेरिया फैलने का अंदेशा, दहशत का माहौल

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। केराकत से देवगांव जाने वाले रोड के सरायबीरु स्थित आरपीडी नर्सिंग होम, धिराजी हॉस्पिटल समेत भारतीय स्टेट बैंक के सामने नाले का पानी खुलेआम सड़कों पर बह रहा है। सफाई कर्मचारी व ग्राम प्रधान समेत जिम्मेदार लोग अपनी आँख बंदकर चुप्पी साध लिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार के स्वच्छता अभियान को अधिकारी/कर्मचारी खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। बाजार में कूड़े व घासों का ढेर पहाड़ नुमा दिखाई दे रहा है।

आसपास के लोगों ने बताया कि यह समस्या विगत काफी दिनों से है पर किसी भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि की नजर नहीं पड़ रही है। साफ सफाई न होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं जिससे डेंगू मलेरिया जैसी घातक बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधियों का इसी रास्ते से लगातार आना जाना लगा रहता है। बावजूद इसके भी नजरंदाज किया जा रहा है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

जबकि लाखों रुपए स्वच्छता अभियान पर खर्च कर स्वच्छता अभियान का ढिंढोरा पिटा जाता है। जबकि धरातल पर सच्चाई कुछ और ही नजर आती है। आरपीडी हॉस्पिटल व धिराजी हॉस्पिटल और स्टेट बैंक के अगल-बगल कचरे के ढेर व नाली के बाहर पानी बहकर बजबजा रही है बजाय इसके भी कोई सुध नहीं ले रहा और लम्बे समय से बदबू मार रहा है। कर्मचारी मूकदर्शक बनकर गंभीर बीमारियों के फैलने का इंतजार कर रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read