HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : स्वच्छता के बिना अच्छा स्वास्थ्य कोरी कल्पना: अवध किशोर

JAUNPUR NEWS : स्वच्छता के बिना अच्छा स्वास्थ्य कोरी कल्पना: अवध किशोर

JAUNPUR NEWS : स्वच्छता के बिना अच्छा स्वास्थ्य कोरी कल्पना: अवध किशोर

विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय बीआरसी में डिटॉल स्वास्थ्य एवम स्वच्छता प्रशिक्षण के अंतर्गत विकास क्षेत्र के 50 विद्यालयों से 102 अध्यापकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। डीटाल इंडिया के समन्वक संजय सिंह द्वारा शिक्षकों को स्वच्छता, हैंडवाश के तरीकों जैसी अन्य बारीकियों से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ एडी बेसिक वाराणसी मंडल अवध किशोर सिंह द्वारा हुआ।

इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक—दूसरे के पूरक है। बिना स्वच्छता के अच्छे स्वास्थ्य की कल्पना असंभव है। प्रशिक्षण का समापन खंड शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल के संबोधन से समाप्त हुआ। प्रशिक्षुओं को संबोधित करते खंड शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल ने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य की पहली सीढ़ी है। उन्होंने शिक्षको से अपील किया कि प्रशिक्षण में सीखे गए तरीकों को वह विद्यालयों में कार्यरूप में लाएं तभी प्रशिक्षण कार्यरूप में सफल माना जायेगा।
इस अवसर पर राधेश्याम यादव, ओम प्रकाश, राजेश उपाध्याय, श्वेता पाल, पवन सिंह, सुनील विश्वकर्मा, सुषमा सिंह, वंदना सिंह, पंकज सिंह सहित तमाम प्रशिक्षु प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read