HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : युवक ने इंस्टाग्राम से किशोरी को प्रेम जाल में...

JAUNPUR NEWS : युवक ने इंस्टाग्राम से किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया पढ़िए पूरी खबर….

JAUNPUR NEWS : युवक ने इंस्टाग्राम से किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया पढ़िए पूरी खबर….

अपने घर में रखकर लगातार करता रहा उसका यौन शोषण
परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लव जिहाद का लगाया आरोप
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर में स्थित कजियाना मुहल्ले के एक मुस्लिम युवक द्वारा पंजाब की नाबालिग को सोशल मीडिया इन्स्टाग्राम ऐप के माध्यम से प्रेम जाल में फँसाने का मामला प्रकाश में आया है। पंजाब पुलिस की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जहाँ मुस्लिम युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है, वहीं पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला मोहल्ले का एक युवक बैग बनाने का कार्य करता है। उसने इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया साइड पर अलग—अलग कई नामों से अपनी आईडी बनाई हुई है। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व युवक ने पंजाब प्रदेश के कपूरथला जिले की एक पंजाबी हिन्दू नाबालिग किशोरी से दोस्ती बना ली। उसके बाद सोशल मीडिया की दूसरी साइड के माध्यम से किशोरी का मोबाइल नंबर ले कर किशोरी के साथ लगभग डेढ़ वर्ष से चैटिंग कर रहा था। चैटिंग के दौरान किशोरी ने मुस्लिम युवक से उसका पता मांगा तो उसने अपना पता आजमगढ़ बताया तो उसी बीच 15 दिन पहले किशोरी को आजमगढ़ बुला लिया और किशोरी अपने परिजनों को बिना बताए आजमगढ़ स्टेशन आ गई।

स्टेशन पर पहुँचने पर किशोरी ने मुस्लिम युवक को फोन किया तो वह बाहर होने की बात कहते हुए दो से तीन घंटे में वहां पहुँचने की बात कही। जब तीन घण्टे बाद युवक आजमगढ़ स्टेशन पहुंचकर नाबालिग किशोरी से मिला और उसकी मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लेकर स्विच ऑफ कर दिया और किशोरी को अपने साथ ले आया। मोहल्ले वालों से भी छिपाकर अपने घर में रख लिया तो पंजाब के कपुरथला के कोतवाली थाने में किशोरी के परिजनों ने नाबालिग की मिसिंग होने की शिकायत दे दी थी। तभी से कपुरथला पुलिस ने किशोरी के मिसिंग शिकायत के बाबत सर्चिंग आपरेशन शुरू कर दिया था। किशोरी के मोबाइल नंबर को कपूरथला पुलिस बराबर ट्रैक करने की कोशिश में जुटी हुई थी। किशोरी का मोबाइल आन होते ही ट्रैक हो गया और मछलीशहर के कजियाना मुहल्ले का लोकेशन बताने लगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार देर रात जब पुलिस ने मुस्लिम युवक के घर दबिश दी तो जहाँ मोहल्ले के अन्य लोग सहित युवक के माता पिता भी किशोरी के बारे कोई जानकारी देने से कतराते रहे। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो किशोरी सहित युवक की जानकारी मिली। किशोरी के पंजाबी हिन्दू परिजन के अलावा पंजाब पुलिस ने बहुत खोजबीन के बाद किशोरी के लोकेशन उसके मछलीशहर में होने की जानकारी मिली तो उन्होंने फोन के माध्यम से कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात मुस्लिम युवक के घर से नाबालिग किशोरी के साथ आरोपित युवक को गिरफ्तार कर मछलीशहर कोतवाली थाने में लाई। मामले के बाबत प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया कि यह पंजाब पुलिस का मामला है। पंजाब पुलिस की सूचना पर नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया गया है। वहीं आरोपित युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी जानकारी पंजाब पुलिस ही दे सकती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read