Homeबिहारजनता सर्वोपरी हैं, जिन्होंने मुझे भारी मतों से विजयी बनाया: सुनील

जनता सर्वोपरी हैं, जिन्होंने मुझे भारी मतों से विजयी बनाया: सुनील

जनता सर्वोपरी हैं, जिन्होंने मुझे भारी मतों से विजयी बनाया: सुनील

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। नगर निकाय चुनाव में सबसे अधिक मतों से विजयी हासिल करने वाली सुनील देवी ने जनता के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा जनता सर्वोपरी हैं, जिन्होंने मुझे भारी मतों से विजयी बनाया और वार्ड संख्या 12 का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। समाजसेवी कृष्णा चौधरी उर्फ पड़कन चौधरी की धर्मपत्नी सुनील देवी ने कहा हम और हमारा परिवार चुनाव के पूर्व भी वार्ड के लोगों के लिए समर्पित भाव से विकास के काम और सेवा किया था, जिसका प्रतिफल हुआ किया हमें चुनाव में यहां की जनता ने एकतरफा होकर वोट किया।

उन्होंने कहा जो विश्वास हमने जनता के दिल में जगाया था, उस विश्वास के साथ मैं काम करूंगी। मैं अपने वार्ड को स्वच्छ और सुंदर के साथ- साथ स्वास्थ्य और शिक्षित भी बनाऊंगा। जो लोग मुझे वोट दिए और जो नहीं भी दिया सबका मैं सम्मान करती हूँ, और आने वाले अगले 5 वर्षों में ज्यादा से ज्यादा काम करके दिखाउंगी, ताकि जनता का प्यार और साथ हमेशा बनी रहे।

समाजसेवी पड़कन चौधरी ने कहा हमने शिक्षा, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य के प्रति काम किया हूँ और आगे भी काम करूंगा। उन्होंने कहा इसके लिए हमने अपने वार्ड के लोगों को टीम में शामिल कर एक सुधार कमिटी भी बनाया है, जिसके माध्यम से हम सभी आगे आकर अपने वार्ड में व्याप्त कुरीतियों, विसंगतियां और गलत कार्य का विरोध कर वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने का का काम कर रहा हूँ। उन्होंने कहा सबको साथ लेकर वार्ड में चहुंमुखी विकास करूंगा। उन्होंने कहा सभी मतदाता हमारे शुभचिंतक हैं, सभी को हमारा प्रणाम।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read