HomeJaunpurJaunpur News : मां दुर्गा जी विद्यालय के संस्थापक की 78वीं जयंती...

Jaunpur News : मां दुर्गा जी विद्यालय के संस्थापक की 78वीं जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Jaunpur News : मां दुर्गा जी विद्यालय के संस्थापक की 78वीं जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

जौनपुर। मां दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर जौनपुर में संस्थापक स्व. छविनाथ सिंह की 78 वी जयंती पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ दयाशंकर सिंह, परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व माननीय गिरीश चंद्र यादव, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सरकार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया। विद्यालय के प्रबंधक श्री सूर्य प्रकाश सिंह एवं निदेशक श्री सुर्यान्श प्रकाश सिंह ने मंत्री द्वय का पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने विद्यालय के शिक्षण कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा की आज इस विद्यालय से पढ़कर अनेकों छात्र देश दुनिया के प्रख्यात एवं नामचीन मेडिकल संस्थानों में पहुंच कर समाज की सेवा कर रहे हैं यह विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के संस्थापक स्व. डा. छविनाथ सिंह जी के समाज के ग्रामीण अंचल में बेहतर शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ प्रदान करने के संकल्पों को आज यह विद्यालय इस शिविर के माध्यम से पूरा करने का बहुत ही अनुकरणीय प्रयास कर रहा है। स्वास्थ्य शिविर में कुल 16 चिकित्सीय विभागों के पंडाल में लगभग 20 विशेषज्ञ डाक्टरों ने निशुल्क सेवा किया। शिविर में लगभग ढाई हजार मरीजों ने पहुंचकर निशुल्क परामर्श एवं दवाई का लाभ उठाया।

शिविर में आए मेदांता हास्पिटल लखनऊ के हृदय रोग विशेषज्ञ डा. गणेश सेठ, बीएचयू हास्पिटल वाराणसी के न्यूरोलाजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डा.वरुण सिंह, एम्स नई दिल्ली के मनोचिकित्सक डा. अनुरंजन विश्वकर्मा, नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डा. जयेश सिंह, मधुमेह रोग विशेषज्ञ डा. स्पृहा सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शैली निगम, हड्डी रोग विशेषज्ञ, डा. अवनीश सिंह व डा. आयुष पटेल, बीएचयू हास्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. एस बी शुक्ला, बीएचयू हास्पिटल आयुर्वेद विभाग के प्रोफेसर डाक्टर ओपी सिंह, मुख एवं दाँत रोग विशेषज्ञ डा. ए एन कौशिक, डा. प्रभात सिंह, डाक्टर अचिंत सिंह आदि डाक्टरों ने अपनी सेवाएं दी। सभी डाक्टरों का मंत्री द्वय व विद्यालय परिवार ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, निदेशक सूर्यांश प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, डा. आरके पटेल विधायक मड़ियाहूं व शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read