Jaunpur News : यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आये खेतासराय ईओ
अरसद खान
खेतासराय, जौनपुर। सिंगल यूज़ प्लास्टिक और पालीथीन के खिलाफ़ अभियान चला रहे ईओ रविंद्र प्रताप सिंह खुद यातायात नियम के उलंघन में फंस गए है। कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट लगाए उनकी तस्वीर सार्वजनिक हो रही है। यूज़र पूछ रहे है प्लास्टिक के खिलाफ़ अभियान में ईओ जुर्माना ठोक रहे है, क्या यूपी ट्रैफिक पुलिस भी इनपर यातायात नियम के अनुपालन न करने पर कार्रवाई कब करेगी?

















