Jaunpur News : धनेश्वर यादव गर्ल्स पीजी कालेज में बांटे गए स्मार्टफोन
जौनपुर। 4 सितम्बर को दिन रविवार को धनेश्वर यादव गर्ल्स पीजी कालेज मोकलपुर नेवादा जौनपुर में स्मार्टफोन वितरण में मुख्य अतिथि डा. सच्चिदानंद यादव उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर के गरिमामई उपस्थिति में बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं को 38 स्मार्टफोन वितरित किया गया। श्री यादव ने कहा कि सरकार द्वारा संकल्प है डिजिटल इंडिया बनाने का सपना साकार हो रहा है छात्राओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा युवाओं छात्रों को फोन से स्मार्टफोन से आनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे वरिष्ठ प्रवक्ता डा. आर.यन. यादव ने कहा कि सरकार की स्मार्टफोन से डिजिटल इण्डिया का सपना साकार होते होते हर छात्राओं को हाथों में स्मार्टफोन पहुंच जाएगा और ऐसा हो रहा है बड़े जोश खरोश के साथ उन्होंने छात्राओं के बीच में स्मार्टफोन वितरित किया गया।

















