Homeकौशाम्बीनकाबपोश ने युवक पर किया जानलेवा हमला

नकाबपोश ने युवक पर किया जानलेवा हमला

नकाबपोश ने युवक पर किया जानलेवा हमला

पवन मिश्रा
कौशाम्बी। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में पान दुकानदार से मारपीट की गई है जिससे उसे चोटे आयी है। जानकारी के मुताबिक कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी राम लखन विश्वकर्मा पावर हाउस रोड पर प्रेम साहू मैरिज हॉल के सामने पान गुटका की दुकान करता है जिसमें गुरूवार की रात करीब 12 बजे के लगभग एक अज्ञात व्यक्ति पान का गुटका लेने दुकान पर आया और जल्दी करने की बात कहकर वह गाली देने लगा।

गाली का विरोध करने पर नकाबपोश अज्ञात युवक ने हमला कर दिया जिससे राम लखन विश्वकर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर गेस्ट हाउस में रहे लोगों ने ललकारा तो अज्ञात युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। भुक्तभोगी की पत्नी ने कड़ा धाम पुलिस को अज्ञात के विरुद्ध लिखित तहरीर दी। लिखित तहरीर पाकर कड़ा धाम पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read