Jaunpur News : परिसर पाठ्यक्रमों का मूल्यांकन शुरू
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर पाठ्यक्रमों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के निर्देश पर शुरू हुआ। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने मां सरस्वती की पूजा करके एक परीक्षक को अपने हाथों से कापी देकर मूल्यांकन शुरू कराया।

तकनीकी सेल के समन्वयक डा. अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि परिसर परीक्षाओं का समय से परीक्षाफल आये, इसके लिए सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ ही मूल्यांकन भी प्रारंभ किया गया है। मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को सूचना भेजी गई है जिससे तेजी से मूल्यांकन कार्य हो सके। मूल्यांकन के पहले दिन सहायक कुलसचिव अमृत लाल ने भी तैयारियों की जानकारी ली। इस अवसर पर डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. प्रवीण सिंह, सत्यम उपाध्याय, सतीश सिंह, डा. मुनीन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















