Jaunpur News : एण्टी रोमियो टीम ने दो मनचले को दबोचा
पुष्पेन्द्र सिंह
केराकत, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व सीओ केराकत शुभम तोदी के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में थाना केराकत कोतवाली पुलिस द्वारा प्र0नि0 केराकत लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में उ0नि0 हैदर अली द्वारा हमराह का0 रंजित यादव, का0 अमित पटेल, म0का0 प्रीति शर्मा, म0का0 बीना मिश्रा के साथ माँ काली मंदिर कस्बा केराकत के पास से गली मे खड़ा होकर दर्शन पूजन करने हेतु आ जा रही महिलाओ व लड़कियों को अश्लील इशारा कर रहे है

जिसे देखकर महिलाये व लड़किया मुंह ढंक करके भाग रही थी। पुलिस को देखकर अभियुक्त गण द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिस पर मौके पर ही दौड़ा कर उन्हें पकड़ लिया गया। अभियुक्त गण द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम रजनीश निषाद पुत्र घनश्याम निषाद नि0 आलमगीरपुर थाना सरायख्वाजा एवं शुभम निषाद पुत्र धर्मेन्द्र निषाद नि0 बीबनमऊ थाना जलालपुर बताये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व कृत्यों के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















