HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का संकल्प सभा आयोजित

JAUNPUR NEWS : राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का संकल्प सभा आयोजित

JAUNPUR NEWS : राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का संकल्प सभा आयोजित

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का संकल्प सभा हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश सचिव एवं जिलाध्यक्ष विनय जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रभान सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष जौनपुर व्यापार मण्डल एवं विशिष्ट अतिथि डा. राम सूरत मौर्य नगर पालिका प्रतिनिधि, जीपी जायसवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधियान पीपुल्स पार्टी, देवेंद्र उपाध्याय बार एसोसिएशन अध्यक्ष सिविल कोर्ट, सलीम खान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदर, सीमा जायसवाल महिला संगठन मोर्चा अध्यक्ष, यशवंत गुप्ता पत्रकार लोग मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि 1948 में एक आयोग का गठन हुआ जिसे मानवाधिकार का नाम दिया गया। 2006 में संयुक्त राष्ट्र परिषद की बैठक में 48 देशों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें से एक देश हमारा भारत भी है। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था की स्थापना करना होता है जिससे समाज का हर एक वर्ग चाहे वह उच्च जाति का हो, चाहे वह निम्न जाति का हो, चाहे वह किसी भी धर्म का हो, किसी के भी अधिकारों की रक्षा हो सके, सभी लोग अपना जीवन शांतिपूर्वक जी सकें। कहीं भी किसी को प्रताड़ित न किया जाय, यही मानवाधिकार का मुख्य उद्देश्य होता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सनी उपाध्याय, जिला मंत्री अंकित मौर्य, जिला प्रवक्ता प्रदीप उपाध्याय, जिला महासचिव मोती लाल सोनी, जिला संचालन समिति सदस्य रजनीश मौर्य, जिला कार्यसमिति सदस्य विजय अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश मौर्य, जिला सलाहकार समिति सदस्य सुजीत मौर्य, अरुण कुमार तहसील सचिव बदलापुर, प्रीति प्रजापति संगठन प्रभारी मछलीशहर, पूनम देवी नगर कार्यसमिति सदस्य मछलीशहर, दिलीप खरवार तहसील प्रभारी बदलापुर, विजयनाथ पांडेय तहसील संगठन प्रभारी बदलापुर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read