JAUNPUR NEWS : क्षेत्र के विकास के लिये संस्था जनप्रतिनिधियों से करेगी सीधे संवाद: अजीत
JAUNPUR NEWS : क्षेत्र के विकास के लिये संस्था जनप्रतिनिधियों से करेगी सीधे संवाद: अजीत
क्षेत्रीय विकास एवं कल्याण समिति के कार्यालय का हुआ उद्घाटन
अमित गुप्ता
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चंदवक बाजार के मध्य में क्षेत्रीय विकास एवं कल्याण समिति के कार्यालय का क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक सूर्यनाथ सिंह व अरुण चौबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस मौके पर जुटे लोगों के बीच संस्था के संस्थापक अजीत सिंह ने कहा कि आज क्षेत्रीय विकास एवं कल्याण समिति कार्यालय क्षेत्रवासियों के लिये खोल दिया गया है। क्षेत्रीय जनता कार्यालय पर आकर अपनी समस्यायों से अवगत करा सकती है। संस्था उनकी समस्यायों को संबंधित अधिकारियों से मिल समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का प्रयास करेगी। साथ ही संस्था क्षेत्रीय विकास के मुद्दे को लेकर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद करेगी। क्षेत्र में विकास, शिक्षा, रोजगार व किसानों के हित की लड़ाई भी संस्था लड़ेगी क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये युवा वर्ग संस्था में जुड़ने का कार्य करें, क्योंकि संस्थान को क्षेत्र के बड़े बुजुर्गो का साथ व आशीर्वाद तो मिल ही रहा है।
समारोह में पहुंचे सत्कार ग्रुप के मैनेजर डॉ अवनीश सिंह ने कार्यालय को चाय की केतली, स्टूल व स्टैंड पेन भेंट की। इस अवसर पर कमलेश सिंह, शिवबालक यादव, सुजीत सिंह, जोगेंद्र सिंह, राम प्रकाश सिंह, जय प्रकाश राम, राजू सिंह, जैकेश भास्कर, प्रिंस सहगल समेत भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/11/photo_6280310916805407716_y-8.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/01/ADD-Durga-City-Hospital-Jaunpur-31122022.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/07/ADD-Tejas-Journeying-Tours-Travels-2.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/01/ADD-Vaibhav-Verma-VC-1000.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/02/ADD-Pihu-Baloon-Decoration.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/12/ADD-Jaiswal-Enterprises.jpg)