Homeबहराइचप्री बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही शत प्रतिशत

प्री बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही शत प्रतिशत

प्री बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही शत प्रतिशत

अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद के नानपारा नगर के विद्यालयों में माध्यमिक स्कूलों का नजारा पिछले 10 महीने के मुकाबले कुछ अलग ही देखने को मिला। कई बच्चे अभिभावक के साथ दाे पहिया व चार पहिया वाहनाें से स्कूल पहुंचे। कई बच्चे स्कूली बसाें और वैन से विद्यालय पहुचे। बच्चाें के चेहराें से लग रहा था कि वे भी स्कूल आने के लिए उतावले थे। प्री बोर्ड परीक्षा शुरू हुई हैं।

कतार में दूर-दूर खड़े इन बच्चाें काे मेन गेट पर तलाशी के बाद ही एंट्री दी जा रही थी। बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित होने के बाद बच्चे तैयारी में जुट गए है। बच्चे खुशी-खुशी प्री-बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। साेमवार काे इन स्कूलों में विद्यार्थियों की हाजिरी भी 100 फीसदी रही। नगर के श्री शंकर इण्टर कॉलेज, सआदत इण्टर कॉलेज, जेपी गर्ल्स इण्टर कॉलेज, राहत जनता इण्टर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर सहित अन्य विद्यालयों में परीक्षा आयोजित हुई। श्री शंकर इंटर कॉलेज नानपारा में प्री बोर्ड परीक्षा 16 जनवरी से प्रारंभ हो गई हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग प्रकाश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इंटरमीडिएट के लगभग 457 छात्र-छात्राएं और हाईस्कूल के लगभग 280 छात्र-छात्राएं प्री बोर्ड परीक्षाएं देंगे। यह परीक्षाएं 16 जनवरी से प्रारंभ होकर 21 जनवरी तक संपादित होंगी और इसी बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 21 जनवरी से प्रारंभ होकर 28 जनवरी तक संपादित होंगी। हाई स्कूल की छात्रा नुजहत फातिमा, किरण ने बताया कि परीक्षा को लेकर एक डर था जो अब दूर हो गया हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read