HomeJaunpurशरारती तत्वों ने चाय, पान व जनरल स्टोर की दुकान में लगाई...

शरारती तत्वों ने चाय, पान व जनरल स्टोर की दुकान में लगाई आग

शरारती तत्वों ने चाय, पान व जनरल स्टोर की दुकान में लगाई आग

जितेंद्र चौधरी/श्याम धनी यादव
जलालपुर, जौनपुर। विकासखंड जलालपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बिंद में रविवार की रात्रि को लगभग 10 से 11 के बीच अराजक तत्वों ने एक चाय—पान की दुकान व जनरल स्टोर में आग लगा दी। जिससे दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं दुकान के मालिक मिथिलेश उपाध्याय ने बताया कि लगभग 3.30 लाख रुपये का दुकान में माल था, जो जलकर पूरी तरह खाक हो गया है। दुकान में 5 से 6 हजार नगद भी जल गए। वही श्री उपाध्याय ने यह भी बताया कि इसके अलावा मेरा कोई रोजगार नहीं है। मेरे पूरे परिवार का भरण पोषण इसी दुकान के द्वारा होता था लेकिन आज वह भी खत्म हो गया। पूछे जाने पर पता चला कि इन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ चौकी पराऊगंज में तहरीर दे दिया हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read