HomeJaunpurJaunpur News : डीएम के आदेशों का स्थानीय प्रशासन उड़ा रहा धज्जी

Jaunpur News : डीएम के आदेशों का स्थानीय प्रशासन उड़ा रहा धज्जी

Jaunpur News : डीएम के आदेशों का स्थानीय प्रशासन उड़ा रहा धज्जी

लाखों की लागत से बने नाले को पाटकर किया जा रहा सड़क निर्माण
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। प्रदेश की योगी सरकार अवैध निर्माण व अतिक्रमण को लेकर प्रदेश भर में अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने के ऐतिहासिक फैसले को लेकर देश भर सुर्खियां बटोर रही है तो वहीं स्थानीय प्रशासन के बेरुखी रवैया से अतिक्रमण मुक्त का पतीला लगाने पर तुले हुए है।

ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। बता दें कि केराकत के थानागद्दी अंतर्गत थानागद्दी बाजार में पक्की सड़क के दोनों तरफ अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर मंगलवार की सुबह उपजिलाधिकारी माज अख्तर से मिल घोर भ्रष्टाचार के खिलाफ पत्रक सौंप अतिक्रमण हटवाने व गैरजिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को उठाई। मीडिया से बात करते हुए भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह उर्फ बजरंगी ने बताया कि पूर्व क्षेत्रीय विधायक गुलाब चंद सरोज द्वारा जिला पंचायत सड़क की जमीन पर 27 लाख रूपये से नाले का निर्माण कराया गया था जिसको पाटकर सड़क का निर्माण कर सड़क के बीचों बीच नाले का निर्माण कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह षड्यंत्र जिला पंचायत सड़क के दोनो तरफ अवैध रूप से पक्के दुकानों का निर्माण कराया गया था, इसलिए अवैध निर्माण के सुरक्षा करने हेतु इस नाले को पाटकर सड़क के बीचों-बीच नाले का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि सड़क के दोनो तरफ अवैध रूप से बनी दुकानों को कोई क्षति न पहुंचने पाये प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि लाखों के लागत से बने नाले में जो राजकीय धन का उपयोग किया गया है, उसकी रिकवरी ठिकेदार या विभागीय अधिकारीध्कर्मचारी से की जायेगी या नहीं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी मनीष वर्मा से मिल अतिक्रमण को हटवाने के लिए पत्रक सौंपा गया था जिस पर जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अतिक्रमण हटवाने के लिए उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये परंतु अगर परिस्थिति की बात करें तो जिलाधिकारी के 3-3 आदेशों के बाद भी स्थानीय प्रशासन आंख बंद कर बैठा हुआ है। स्थानीय प्रशासन के सुस्त रवैया कहीं न कहीं सवालिया निशान खड़ा करता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read