Jaunpur News : प्राथमिक विद्यालय आराजी भगौतीपुर के बच्चों को दी गयी विदाई
17 बच्चों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिये किया गया पुरस्कृत
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय आराजी भगौतीपुर में इस सत्र के कक्षा पांच के छात्रों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान ही 17 छात्रों को शिक्षको द्वारा पुरस्कृत किया गया। बता दें कि क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय आराजी भगौतीपुर में सोमवार को विद्यालय के कक्षा 5 के छात्रों के विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विदाई समारोह कार्यक्रम में कक्षा 5 के 17 छात्रों को शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत भी किया गया। विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर दत्त तिवारी ने कक्षा 5 के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विदाई समारोह कार्यक्रम के बाद शिक्षक व अभिभावक की बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें छात्रों के अभिभावकों ने अपने बच्चों के कार्य प्रगति के बारे में सीधा संवाद किया। इस दौरान एस आर जी कमलेश यादव, अजय मौर्य, एआरपी महेंद्र यादव, प्रधानाध्यापक सुधीर दत्त तिवारी, रंजना यादव, अमित सिंह, ममता चतुर्वेदी, बेबी तब्बसुम, वंदना तिवारी आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















