Jaunpur News : सुधाकर महाविद्यालय का रासेयो शिविर सम्पन्न
अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पिलखिनी स्थित सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन सोमवार को प्राथमिक विद्यालय मंगरावा में हुआ।

समापन के दिन शिविरार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। अध्यक्षता प्राचार्य डा. रूबी राय व संचालन डा. कुंवर सिंह ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. सदानंद सिंह, कृष्ण कुमार, मनीष सिंह, अवधेश यादव, जयशंकर, संतोष सिंह, विपिन आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















