HomeJaunpurJaunpur News : बीएड प्रयोगात्मक परीक्षा लेने गये परीक्षकों को कालेज में...

Jaunpur News : बीएड प्रयोगात्मक परीक्षा लेने गये परीक्षकों को कालेज में बनाया गया बंधक

Jaunpur News : बीएड प्रयोगात्मक परीक्षा लेने गये परीक्षकों को कालेज में बनाया गया बंधक

एक परीक्षक बाउण्ड्री पार कर भागने में रहा सफल
परीक्षक ने कुलपति, परीक्षा नियंत्रक से शिकायत करके की कार्यवाही की मांग
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीएड के प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराने गए दो परीक्षकों को गाजीपुर में एक कालेज प्रबंधक ने बंधक बना लिया और जबरिया रोके रखा। हालांकि इस दौरान एक परीक्षक किसी तरह वहां से भागकर कुलपति व परीक्षा नियंत्रक से कार्रवाई की मांग की।

Company commander accused of keeping money in the name of action

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से गाजीपुर जिले में बालाजी गर्ल्स डिग्री कालेज भभोरा औरिहार में बीएड थर्ड सेमेस्टर के प्रयोगात्मक, मौखिकी परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षक डा. जनार्दन प्रसाद शुक्ला (राज कालेज), डा. अवधेश यादव, मोहम्मद हसन पीजी कालेज से नियुक्त होकर गए थे। दोनों परीक्षक बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा टीचिंग प्रारंभ किया था कि पहले रोल नंबर पर छात्रा आई जिससे पाठ योजना की फाइल मांगी गई, वह प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके अलावा परीक्षकों के सामने दूसरे छात्रों की जगह दूसरे छात्र परीक्षा में बैठाए गए थे जिस पर परीक्षक ने आपत्ति जताया और करीब दो दर्जन से अधिक है ऐसे मामले पाए जिस पर परीक्षकों ने परीक्षा रोक दी। आरोप है कि इसके बाद गुस्साए वहां कालेज के प्रबंधक और उनका सहयोगी लोग गाली’गलौज करते हुए दोनों परीक्षकों को लाठी लेकर हाथ पैर तोड़ने की धमकी देने लगे और अंक पत्र पर हस्ताक्षर करने का जोर देने लगे।

इस दौरान दोनों परीक्षक वहां से निकलने का प्रयास कर रहे थे कि प्रबंधक ने सभी गेट बंद करवा दिए और डा. अवधेश यादव मौके से बांउड्री लांघ करके भागने में सफल रहे जबकि दूसरे परीक्षक डा. जनार्दन प्रसाद शुक्ला करीब 3 घंटे में बंधक बने रहे। जब इस दौरान प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न नहीं हो पायी। डा. अवधेश ने अंक पत्र को लाकर परीक्षा नियंत्रक के समछ प्रस्तुत कर दिया। मामले की शिकायत कुलपति और परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह को पत्र के माध्यम से करते हुए कार्यवाही की मांग की। डा. अवधेश यादव का कहना है कि कालेज प्रयोगात्मक परीक्षा के मानकों को ताक पर रखकर जबरदस्ती करवा करके मनमानी अंक देता जिसके बदले छात्रों से पैसा वसूल करता जिसमें वह अपने मंशूबे सफल नहीं हो पाये और उसके खिलाफ शिकायत परीक्षा नियंत्रक को दे दिये

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read