Jaunpur News : ट्रक व डीसीएम की आमने-सामने टक्कर में एक चालक घायल
विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के हौज ब्लाक के पास मंगलवार को सुबह ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर में एक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।उपचार के लिए उसको जिला अस्पताल भेजा गया।

वाराणसी की तरफ जा रहे टेलर से उक्त स्थान पर विपरीत दिशा से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दिया। टक्कर में डीसीएम चालक कुर्बान अली निवासी सीतापुर गम्भीर रूप से घायल हो गए। एसआई मनोज पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया तथा दोनों वाहनों को हाइवे से हटवाया जिसके चलते आवागमन सुचारू रूप से चलने लगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















