Jaunpur News : गाने की फरमाइश पूरी न होने पर दबंगों ने बैण्ड-बाजा वालों को जमकर पीटा
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौमना गांव में सोमवार की देर रात दबंगों द्वारा की गई गाने की फरमाइश पूरी नहीं हुई तो कुछ दबंगों ने बैंड-बाजे वालों को दौड़ा-दौड़ा करके जमकर पीटा। दबंगों की पिटाई से 4 लोग घायल हो गए घटना की सूचना पीड़ित द्वारा स्थानीय थाने को दी गई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के चौमना गांव निवासी अमरजीत के लड़के की बारात सिकरारा थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव में जाने वाली थी। बारात जाने से पहले बैंड बाजे के साथ दूल्हे का परछन का कार्यक्रम चल रहा था। बैंड-बाजे की धुन पर घराती नाच रहे थे रहे थे कि गांव के कुछ दबंग युवक बैंड बाजे वालों से गाने की फरमाइश करने लगे फरमाइश नहीं पूरा हुआ तो वह नाराज हो गए और लाठी-डंडा लेकर सभी बैंड-बाजे वाले की जमकर पिटाई करने लगे। दबंगों की पिटाई से अखिलेश को गंभीर चोटें आई तथा गुलशन, बबलू, रोहित को मामूली चोटे आई। दबंग इतने से शान्त नहीं हुए उन लोगों ने एम्पलीफायर ताशा, हार्न, आटो का शीशा सहित अन्य सामान में जमकर तोड़ फोड़ किया। पीड़ित ने तीन नामजद लोगों के विरुद्ध तहरीर दिया है। पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले को संज्ञान मे लेकर जांच-पड़ताल में जुट गयी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















