Jaunpur News : पूरी हुई हर आस, घर-घर हुआ विकास
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर दक्षिणी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में शनिवार को ओलन्दगंज शक्ति केंद्र के सभी बूथ पर मंत्री गिरीश चंद्र यादव की उपस्थिति में पूरी हुई हर आस, घर-घर हुआ विकास का नारा दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता सुधांशु सिंह, मंत्री जी के कार्यालय प्रभारी ब्रह्मेश शुक्ला, किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष धीरज सिंह, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा तिवारी, नगर महामंत्री सतीश सिंह त्यागी, नगर उपाध्यक्ष डा. कमलेश निषाद, राजेश कन्नौजिया, अभिषेक श्रीवास्तव, नगर मंत्री दीपक मिश्रा, प्रदीप तिवारी, बूथ अध्यक्ष पन्ना निषाद, अश्वनी निषाद, राजेश श्रीवास्तव, शुभम निषाद, आयुष पांडेय आदि उपस्थित रहे।










