छेड़खानी जैसे मामले होने पर छात्राएं कालेज न जाने पर हो रहीं मजबूर
जयेश बादल
ललितपुर। जिला मुख्यालय पर स्थित के पहलवान गुरुद्दीन प्रशिक्षण महाविघालय के छात्राओं के साथ छेड़खानी, बदतमीजी व गाली गलौज का मामला आया सामने। बताते चलें कि नगर के पहलवान गुरुदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय की छात्राएं अपने परीक्षा देकर घर को जा रही थीं, मगर कालेज के बाहर कोई भी साधन ना मिलने के कारण पैदल चलकर ही घर को आ रही थी, उसी समय नहर वाली रोड पर चौका बाग के आस-पास के कुछ लड़के छात्राओं से रास्ते में बदतमीजी करने लगे एवं उस मार्ग पर उन लड़कों का इतना दबदबा है कि वहां मौजूद किसी भी दुकानदार या राहगीर ने उन लड़कों का विरोध नहीं किया।
जब छात्राओं ने हिम्मत कर इसका विरोध किया तब छात्राओं से वह लड़के गाली गलौज एवं मारने को उतारू होने लगे तब उन्हीं में से एक छात्रा ने उनकी फोटो निकाली एवं 112 पर काल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। यह सुनकर वह लड़के वहां से भाग खड़े हुए एवं छात्राओं ने तत्पश्चात इसकी सूचना सदर चौकी मैं दी है। सदर चौकी सूचना पाकर कार्यवाही में जुट गई हैं। बता दें कि इस प्रकार के कुछ मामले पहले भी देखने को मिले है एनएच 44 पर स्थित दीपचंद चौधरी महाविद्यालय के बाहर व वर्तमान में पहलवान गुरुद्दीन महाविद्यालय के बाहर घर जा रही छात्राओं के साथ छेड़खानी जैसे उत्पीड़न संबंधी मामले सामने आ रहे हैं जिसे देखकर कई बार ललितपुर कोतवाली एवं सदर चौकी में सूचना दी गई है, मगर ऐसी कोई खास कार्यवाही देखने को नहीं मिली।
दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित छात्राओं ने राहुल यादव और हेमंत रैकवार नामक दो शौहदों सहित करीब आधा दर्जन मनचलों पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि इस प्रकार के मामलों को देख हाईवे पर स्थित छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए कालेजों के आस-पास 2 महिला व 2 पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं। हालांकि पुलिस की मोबाइल बैंन लगातार ऐसे इलाकों में गश्त करती रहती है। इसके बावजूद दबंग प्रवृत्ति के लोगों के हौसले इतने बुलंद है कि वह आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। छात्राओं से छेड़छाड़ का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले आए हैं और पुलिस प्रशासन ने खुश कड़ी कानूनी कार्यवाही भी की है।










