हथियार के बल पर व्यापारी से फिर हुई लूट, घायल कर लाखों लूटे
जो कुछ चाहिये, ले जाओ मगर मुझे छोड़ दोः व्यापारी
अनिल कश्यप
हापुड़। जनपद में अब बदमाश इतने बेफिक्र हो गए हैं कि अब रिहायशी इलाकों में दिनदहाड़े लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। अब बाजार या सुनसान जगहों पर नहीं, बल्कि रिहायशी इलाके व कालोनियों में भी बदमाश तमंचा लहराकर फायरिंग कर व्यापारियों को घायल कर लूट की घटनाओं को दिन में भी अंजाम दे रहे हैं।

बता दें कि ऐसा ही ताजा मामला मंगलवार को हापुड़ के इन्द्रलोक कालोनी से सामने आया है जहां पर बदमाशों ने ना केवल व्यापारी को गोली मारकर घायल किया बल्कि उसके साथ लाखों रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान गरिमत यह रही की सही समय पर कालोनीवासियों ने मौके पर पहुंच व्यापारी को बचा लिया हालांकि तब तक बदमाश लूट की घटना को अंजाम देकर व कालोनीवासियों को इकट्ठा होते देख वहां से फरार हो गये। बता दें कि हापुड़ में बदमाश लगातार व्यापारियों को अपना निशाना बना रहे हैं।
बीते कुछ दिन पूर्व पिलखवा में भी व्यापारी पुत्र की हत्या का मामला सामने आया था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ओर दो आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को ही बाइक सवार 3 बदमाशों ने हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के इंद्रलोक कालोनी गली नंबर सात में एक व्यापारी सुशील कुमार पर फायरिंग कर दी और दिनदहाड़े लाखो रुपए की लूट को अंजाम दे दिया। वहीं व्यापारी को गोली लगने से वह घायल हो गया जिससे मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को मिली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं घायल व्यापारी सुशील कुमार ने बताया कि करीब 3-4 लोग बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने व्यापारी को धक्का दिया जिसके बाद घबराए व्यापारी ने बदमाशों से कहा कि जो कुछ तुम्हें चाहिए ले जाओ। उसके बाद बदमाशों ने व्यापारी पर गोली चला दी।
करीब 2 दिन का केश जो 3 से 4 लाख के करीब था, बदमाश लेकर फरार हो गये। पूरी घटना पर एस पी दीपक भूकर ने बताया कि इंद्रलोक कालोनी में एक किराना स्टोर है जिसमें 03 अज्ञात बदमाश आये और गल्ले से पैसा छीनकर भागते समय फायर किया जिससे जो व्यापारी हैं, उनके बाएं पैर में इंजरी हुई है जो खतरे से बाहर हैं तथा जिनकी स्थिति सामान्य है। पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उच्चाधिकारीगण द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है तथा बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है एवं समस्त आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















