HomeJaunpurJaunpur News : सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Jaunpur News : सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Jaunpur News : सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर रमानाथ महाविद्यालय ईशापुर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न रोगों से पीड़ित सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवायें दी गई तथा महिलाओं एवं किशोरियों को फ्री सेनेटरी पैड नैपकिन वितरण किया गया।

स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ नगर दक्षिणी भाजपा अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के करकमलों द्वारा राज्यमंत्री कार्यालय प्रभारी डा. ब्रह्मेश शुक्ल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा तिवारी, महाविद्यालय के प्रबंधक सर्वेश मौर्य, अजय मौर्य व अर्जुन सिंह की उपस्थिति में हुआ। मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. रश्मि मौर्या, डा. रितु मौर्या, डा. शालिनी गुप्ता तथा फिजीशियन डा. डीसी मौर्य ने सैकड़ों मरीजों को अपनी निःशुल्क चिकित्सकीय सेवा प्रदान की। रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने सभी मरीजों का रक्तचाप एवं ब्लड शुगर परीक्षण कार्य सम्पन्न किया।

डा. रश्मि मौर्या ने कहा कि 28 मई को मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे मनाने का मुख्य कारण महिलाओं के सामान्यतः 28 दिनों के पीरियड साइकिल का होना है। साफ-सफाई, संतुलित आहार एवं नियमित दिनचर्या से पीरियड की अनियमितता से बचा जा सकता है। संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने विद्यालय प्रबंधन, चिकित्सकों तथा निःशुल्क दवा उपलब्ध कराने में विशेष सहयोग देने के लिये डा. राजेश मौर्य, डा. हेमचंद मौर्य, ध्रुव जायसवाल, धर्मेन्द्र सेठ, राजीव गुप्ता, दिलीप जायसवाल आदि के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महासचिव तूलिका श्रीवास्तव, सह सचिव अर्चना सिंह, शीला राय, प्रियंका पाण्डेय, सुजाता जायसवाल, विजय लक्ष्मी यादव, सरला माहेश्वरी, पिंकी जायसवाल, उमा गुप्ता, विभा साहू, रजनी साहू, चेतना साहू, मीनू बरनवाल, संगीता गुप्ता, जय किशन साहू, सुहानी शाह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read