Jaunpur News : नेताजी के निधन पर जंगी पीजी कालेज में हुई शोकसभा

Jaunpur News : नेताजी के निधन पर जंगी पीजी कालेज में हुई शोकसभा

अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। जिले के जंगी पीजी कालेज असबरनपुर में सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। सपा विधायक व पूर्व सांसद तूफानी सरोज की उपस्थिति में कालेज में आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया।

दो मिनट का मौन धारण करते हुए मृत आत्मा की शांति एवं परिवार को दुख सहने के लिए ईश्वर से कामना की गई। तूफानी सरोज ने उन्हें पिछड़े, अल्पसंख्यक, सवर्णों सहित सर्वसमाज का नेता बताया। उन्होंने कहा कि उनके संघर्षों का परिणाम रहा कि उन्हें धरती पुत्र की संज्ञा मिली। विधायक ने नेता जी के साथ राजनीतिक जीवन की चर्चा की। शोकसभा में प्राचार्य मीता राम पाल, विनोद यादव, डॉ. धनशीला यादव, प्रेमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।