JAUNPUR NEWS : अधिवक्ता समिति का चुनाव शान्तिपूर्वक सम्पन्न
अध्यक्ष, महामंत्री सहित 6 पदों पर हुआ मतदान
269 मतदाताओं में 256 ने किया मतदान
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों के चुनाव के लिये 269 में 256 लोंगो ने मतदान दिया। एल्डर्स कमेटी/चुनाव समिति के पदाधिकारी केदारनाथ यादव, दिनेश चंद्र सिन्हा, आरपी सिंह, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिये प्रेम बिहारी यादव, रघुनाथ प्रसाद, राम आसरे द्विवेदी, महामंत्री पद के लिये वेद प्रकाश, बनवारी राम, नंद लाल यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये जय प्रकाश दूबे, नागेन्द्र प्रसाद पटेल, उपाध्यक्ष 2 पद के लिये अनुराग सिन्हा, कमलेश सिंह, जितेंद्र प्रसाद यादव, राजेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये अनुपम यादव, रतन लाल गुप्ता, शिव सागर पाल, कोषाध्यक्ष पद के लिये कृष्ण कुमार शुक्ला, रमेश चंद्र यादव के बीच मुकाबला है। 6 पदों पर मतदान हुआ। शान्ति व्यवस्था के लिये उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अतर सिंह, कोतवाल सहित कोतवाली पुलिस तैनात रही। बताया गया कि 31 दिसंबर को मतणना होगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











