Homeबदलापुरडीएम ने किया सड़क की गुणवत्ता का निरीक्षण

डीएम ने किया सड़क की गुणवत्ता का निरीक्षण

डीएम ने किया सड़क की गुणवत्ता का निरीक्षण

सड़क किनारे पौधरोपण का दिया निर्देश
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। डीएम डॉ.महेंद्र कुमार द्वारा पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड द्वारा फुलवरिया बाईपास से 8.44 किलोमीटर लंबी तथा 2185.60 लाख रुपये लागत से निर्मित सड़क का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने सड़क की खुदाई कराकर मानक के अनुसार प्रत्येक लेयर की गुणवत्ता का जायजा लिया।

उन्होंने सड़क की चौड़ाई एवं सड़क के किनारों की लंबाई का माप कराया। सड़क पर मानक के अनुसार लगे संकेतक एवं रिफ्लेक्टर का जायजा लिया। संकेतकों को अच्छी तरह से फिक्स किए जाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे छायादार पौधे लगाएं, इसके लिए वन विभाग से पौधे उपलब्ध करा दिए जायेंगे। इस अवसर पर सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अनिल कुमार, डीईएसटीओ मोहम्मद नासेह, अपर डीईएसटीओ राजेश पटेल, रंजीत कुमार उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read