Homeबलरामपुरडीएम व एसपी ने रात्रि में जरूरतमंदों को वितरित किया कम्बल

डीएम व एसपी ने रात्रि में जरूरतमंदों को वितरित किया कम्बल

डीएम व एसपी ने रात्रि में जरूरतमंदों को वितरित किया कम्बल

जिला महिला अस्पताल पहुंचकर परखी स्वास्थ्य सुविधाएं
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। ठण्ड एवं शीतलहर से बचाव के दृष्टिगत डीएम डॉ.महेंद्र कुमार एवं एसपी राजेश कुमार द्वारा देर रात निकलकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। डीएम एवं एसपी ने रेलवे स्टेशन बलरामपुर, बस अड्डा बलरामपुर में जरूरतमंदों से वार्ता करते हुए उनका हालचाल लिया तथा कंबल वितरित किया।

डीएम ने जरूरतमंदों को अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया। डीएम ने ठण्ड को देखते हुए अलाव जलाने की व्यवस्था तथा रैन बसेरा का भी जायजा लिया। बस अड्डे की सड़क की मरम्मत का निर्देश दिया।

इसके उपरांत डीएम ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। वार्ड का निरीक्षण के दौरान वहां भीड़भाड़ पाया। डीएम ने निर्देश दिया कि अनावश्यक लोगों को वार्ड में न आने दिया जाए। इसके लिए वार्ड के बाहर चौकीदार नियुक्त करें। उन्होंने अस्पताल में कितने मरीज आए तथा किस बीमारी के मरीज आए, इसकी जानकारी भी ली।

उन्होंने चेतावनी दी की किसी मरीज से अवैध वसूली की शिकायत ना मिलें। उन्होंने रात्रि में अस्पताल में इलाज को आई महिला से वार्ता की तथा तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार, एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर, सीएमएस महिला चिकित्सालय व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read