Jaunpur News : सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन
अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पिलखिनी स्थित श्रीचंद जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन सोमवार को हुआ।
मुख्य अतिथि डा. विजय सिंह ने कहा कि एनएसएस देश सेवा का भाव पैदा करता है। इस मौके पर प्रबंधक रविन्द्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डा. कृष्णानंद सिंह, प्राचार्य डा. सुनील सिंह, बृजेश सिंह, बृजकेश सिंह, अजय श्रीवास्तव, ज्योत्सना सिंह, उमानाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















