Homeबिहारअवैध बालू से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की...

अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के पौरा गांव में बालू लदे ट्रैक्टर ने युवक पर चढ़ा दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि युवक ट्रैक्टर में युवक बालू लोड कर रहा था। उसी दौरान ट्रैक्टर युवक पर चढ़ गया। इसके कारण युवक की बालू घाट पर ही मौत हो गई।

पूरी घटना को छुपाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। वहीं माफियाओं के द्वारा परिवार को भी अस्पताल से जबरदस्ती ई- रिक्शा में लोड कर भगा दिया गया। मृतक की पहचान पौरा गांव के प्रकाश मांझी का पुत्र 18 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। वहीं मौत के बाद परिवार वाले में कोहराम मच गया है। ट्रैक्टर के इंजन और ढ़ाले के बीच युवक फंस गया।

इसके कारण युवक की मौत हुई है। वहीं मौत के बाद माफियाओं के द्वारा थाना को या जानकारी दी गयी है कि युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि नवादा के सदर अस्पताल पहुंचने के बाद कुछ लोगों ने फोन के माध्यम से जानकारी दी कि एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। स्कॉर्पियो धक्का मारकर फरार हो गयी है। लेकिन सच्चाई तो यह है कि थाना प्रभारी को भी गलत सूचना देकर बालू माफिया गुमराह करना चाहते हैं। लोगों का कहना है कि यहां प्रतिदिन 50 ट्रैक्टर बालू उठाया जाता है। प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read